ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: शराब पार्टी के बाद पीट-पीटकर हुई थी सम्राट की हत्या, वारदात में दारोगा और CISF जवान भी शामिल

MUNGER: बीते 28 सितंबर की रात कासिम बाजार थानान्तर्गत हेरूदियारा निवासी सम्राट हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है जबकि दो फर

Bihar Crime News: शराब पार्टी के बाद पीट-पीटकर हुई थी सम्राट की हत्या, वारदात में दारोगा और CISF जवान भी शामिल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: बीते 28 सितंबर की रात कासिम बाजार थानान्तर्गत हेरूदियारा निवासी सम्राट हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है जबकि दो फरार हो गए हैं। हत्याकांड को पुलिस सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ जवान समेत पांच लोगों ने अंजाम दिया था। शराब पार्टी के दौरान मारपीट में सम्राट की मौत के बाद उसके शव को घर के पीछे फेंक दिया था। संलिप्तता सामने आने के बाद कासिम बाजार थाना का सब इंस्पेक्टर संजय यादव और सीआईएसएफ जवान फरार हो गए हैं।


दरअसल, मुंगेर मे कासिम बाजार थानान्तर्गत हेरूदियारा निवासी अम्बिका प्रसाद यादव के 24 वर्षीय पुत्र सम्राट उर्फ राजा कुमार की 28 सितम्बर की रात हुई हत्या मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 28 सितम्बर की रात शराब पार्टी के दौरान हुई मारपीट में सम्राट की मौत हुई थी। मारपीट में कासिम बाजार थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव, हेरूदियारा निवासी सीआईएसएफ जवान दीपक कुमार सहित पांच लोग शामिल थे। 


मौत के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सबों ने मिल कर मृतक के शव को दो मंजिला सुनसान घर के पीछे फेंक दिया था। एफएसएल टीम की दो बार हुई जांच और तकनीकी तथा वैज्ञानिक अनुसंधान में उक्त बातें सामने आई। हत्या मामले में शामिल तीन लोगों को कासिम बाजार थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने कासिम बाजार थाना के एसआई संजय यादव और सीआईएसएफ जवान दीपक कुमार की भी संलिप्तता बताई है। संलिप्तता सामने आने पर कासिम बाजार थाना का सब इंस्पेक्टर संजय यादव फरार हो गया जबकि धनबाद में पोस्टेड सीआईएसएफ जवान दीपक कुमार घटना के बाद से ही फरार है। 


इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों में हेरूदियारा निवासी चंदन कुमार, शिव शंकर पंडित और बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट निवासी बादल कुमार शामिल है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा निवासी फरार एसआई संजय यादव जो फरवरी 24 से कासिम बाजार थाना में पदस्थापित हैं, उनके विरूद्ध क्रिमिनल केस दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है।


 साथ ही उन्होंने यह भी बताया की हत्या के बाद परिजनों ने जीन दो पर हत्या का मामला दर्ज किया था उनके संलिप्तता सामने नहीं आने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत इस मामले की पड़ताल और नया मामला सामने आया। जिसमें सब इंस्पेक्टर, सीआईएसफ जवान सहित पांच इस मामले में दोषी पाए गए। तीन की गिरफ्तारी हो चुकी दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है ।