ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति

Bihar Crime News: बाप-बेटा के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ हाथापाई, बीच सड़क पर खूब हुई धक्का-मुक्की

BETTIAH: बेतिया में बाप-बेटे के बीच का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम और आरोपी के बीच जमकर हाथापाई हुई। बीच सड़क पर खूब धक्का-मुक्की हुई। पुलिस जबरन आरोपी समेत दो लोगों को उठाकर था

Bihar Crime News: बाप-बेटा के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ हाथापाई, बीच सड़क पर खूब हुई धक्का-मुक्की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में बाप-बेटे के बीच का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम और आरोपी के बीच जमकर हाथापाई हुई। बीच सड़क पर खूब धक्का-मुक्की हुई। पुलिस जबरन आरोपी समेत दो लोगों को उठाकर थाने ले गई। घटना नरकटियागंज के पुरानी बाजार की है।


गिरफ्तार आरोपियों में चीनी मिल चौक निवासी अवधेश जायसवाल और सत्यम जायसवाल शामिल हैं। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुरानी बाजार में एक भूखंड को लेकर पिता नंदकिशोर जायसवाल और उसके पुत्र अवधेश जायसवाल के बीच विवाद है। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 


इसी बीच नंदकिशोर जायसवाल ने भरण पोषण नहीं करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाने को आवेदन सौपा हैं। सोमवार को आवेदन जांच के लिए पुलिस अधिकारी को भेजा गया। पुलिस जब घटनास्थल पर जांच को पहुंची तो आरोपी ने अपने पिता की पुलिस के सामने ही पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव पर आरोपित समेत उसके पुत्रों द्वारा पुलिस के साथ ही हाथापाई की जाने लगी। 


आरोपी द्वारा एसआई की वर्दी तक फाड़ दी गई है। आरोपी ने अपने गोतिया के साथ भी मारपीट की। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार