ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Bihar Crime News: मुख्य आरोपी ने पीड़ित परिवार को दुनिया से उठा लेने की दी धमकी, बेगूसराय एसपी से कार्रवाई की मांग

BEGUSARAI: बेगूसराय में एससी-एसटी कांड के मुख्य आरोपी ने पीड़ित परिवार को दुनिया से उठा लेने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने बेगूसराय एसपी से कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर थाना

Bihar Crime News: मुख्य आरोपी ने पीड़ित परिवार को दुनिया से उठा लेने की दी धमकी, बेगूसराय एसपी से कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एससी-एसटी कांड के मुख्य आरोपी ने पीड़ित परिवार को दुनिया से उठा लेने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने बेगूसराय एसपी से कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला निवासी अनिल पासवान ने पुलिस अधीक्षक मनीष को आवेदन देकर अपने पुत्र आदित्य कुमार गोलू के साथ हुई मारपीट के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। 


इस बाबत एसपी को दिए गए आवेदन में पीड़ित के पिता ने बताया कि बीते 9 सितंबर की रात्रि में नौला निवासी अंकित कुमार पिता बबलू महतो ने फोन कर मेरे पुत्र आदित्य कुमार गोलू को घर से बाहर बुलाया और अपने अन्य साथियों के सहयोग से गोलू पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था। इसके बाद बेगूसराय में एससी एसटी थाना में कांड 59/ 24 दर्ज की गई। 


केस दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। मुख्य आरोपी अंकित कुमार गांव में खुलेआम पीड़ित परिवार को कहा कि यदि केस नहीं उठाओगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। वहीं जाति सूचक गाली देकर पूरे परिवार को दुनिया से उठा लेने की लगातार धमकी दे रहा है। कब क्या कर देगा यह कहना मुश्किल है । एसपी ने आरोपित के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब देखना है कि पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता