ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Bihar Crime News: दिवाली में घर आए आर्मी जवान पर जानलेवा हमला, बाजार से लौटने के दौरान बुलेट सवार बदमाशों ने चाकू मारकर किया लहूलुहान

SASARAM: त्योहारों को मौसम आने के साथ ही अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं। रोहतास के सासाराम में बेखौफ बदमाशों ने दिवाली की छुट्टी में घर आए आर्मी जवान को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर

Bihar Crime News: दिवाली में घर आए आर्मी जवान पर जानलेवा हमला, बाजार से लौटने के दौरान बुलेट सवार बदमाशों ने चाकू मारकर किया लहूलुहान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: त्योहारों को मौसम आने के साथ ही अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं। रोहतास के सासाराम में बेखौफ बदमाशों ने दिवाली की छुट्टी में घर आए आर्मी जवान को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आर्मी जवान बाजार से अपने गांव लौट रहा था, तभी बुलेट सवार बदमाशों ने हमला किया।


बताया जा रहा है कि डेहरी के राजपूताना मोहल्ले के रहने वाले राम अवध सिंह के 35 वर्षीय बेटे देव कुमार सिंह आर्मी जवान हैं और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में उनकी तैनाती है। सोमवार की देर शाम देव कुमार सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर डेहरी बाजार गए थे।


बाजार से लौटने के दौरान बुलेट सवार दो बदमाशों से किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई। नशे में धुत बदमाशों ने गाली गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ गई और दोनों युवकों ने आर्मी जवान देव कुमार सिंह पर चाकू से हमला कर दिया और उन्हें लहूलुहान कर दिया। 


आनन-फानन में घायल आर्मी जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता