बिहार में मिले कोरोना के 3934 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 79720

1st Bihar Published by: Updated Sun, 09 Aug 2020 02:54:18 PM IST

बिहार में मिले कोरोना के 3934 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 79720

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 3934   लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79720  हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के जारी लिस्ट के अनुसार पटना में कोरोना के आज 781 कोरोना के मरीज मिले हैं. लॉकडाउन के बाद भी यहां तेजी के संक्रमण बढ़ता जा रहा है.


सारण में भी कोरोना का कोहराम जारी है. आज फिर 160 कोरोना के मरीज मिले हैं. बेगूसराय में 244,बक्सर में 65, भोजपुर में 109 कोरोना के मरीज मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 128 कोरोना के मरीज मिले हैं. कटिहार में 177 ,नवादा में 18, रोहतास में 131 कोरोना के मरीज मिले है. आज के लिस्ट के अनुसार कई जिलों में आज मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है.