ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

गहलोत सरकार की फिक्र में कोरोना को भूले बिहार के कांग्रेसी, राजभवन के सामने प्रदर्शन

PATNA: राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी. मार्च के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रेमचंद्र मिश्रा समेत कई सीनियर नेता

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की  धज्जियां उड़ा दी. मार्च के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रेमचंद्र मिश्रा समेत कई सीनियर नेता और विधायक मौजूद थे. लेकिन सभी ने प्रदर्शन के दौरान कोरोना के खतरे को भूल गए और कोरोना संकट में प्रदर्शन किया. 

अपने नेता के आदेश की उड़ा दी धज्जियां

प्रदर्शन से पहले बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह ने अपने नेताओं से अनुरोध किया था कि आप सभी सम्मानित कांग्रेसजनों से अनुरोध है की सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए इस प्रदर्शन में सम्मलित होने का कष्ट करें. लेकिन नेताओं ने इसका ख्याल नहीं रखा. 




गहलोत सरकार के गिराने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

यह प्रदर्शन पहले से ही निर्धारित था.  बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या तथा जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराने की साजिशों के खिलाफ राजभवन पर प्रदर्शन किया गया था. यह प्रदर्शन ऐसे वक्त में हुआ है जब पटना में कोरोना कंट्रोल से बाहर हैं. यह कांग्रेसी नेता ही सरकार पर कोरोना को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हैं. लेकिन खुद ज्ञान देने वाले नेता भूल गए की वह कोरोना काल में क्या कर रहे हैं.


टैग्स