ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: चाची ने मासूम भतीजे दी खौफनाक सजा, घरेलू विवाद के बाद ब्लेड से काट डाला प्राइवेट पार्ट

MUNGER: मुंगेर में आपसी विवाद के बाद चचेरी चाची ने मासूम भतीजे को खौफनाक सजा दे दी। आरोपी महिला ने ब्लेड बच्चे का गुप्तांग काट डाला। गंभीर हालत में मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में

बिहार: चाची ने मासूम भतीजे दी खौफनाक सजा, घरेलू विवाद के बाद ब्लेड से काट डाला प्राइवेट पार्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में आपसी विवाद के बाद चचेरी चाची ने मासूम भतीजे को खौफनाक सजा दे दी। आरोपी महिला ने ब्लेड बच्चे का गुप्तांग काट डाला। गंभीर हालत में मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रहमानी टोला टेटिया की है।


दरअसल, घरेलू विवाद के बाद महिला ने दूसरे पक्ष के भतीजे को पकड़कर उसके गुप्तांग पर ब्लेड चला दिया। जिससे बालक के गुप्तांग का आधा से अधिक भाग कट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर लेकर आए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। 


बच्चे की मां मधु देवी ने बताया कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसकी गोतनी लक्ष्मी देवी रातभर गाली देती रही। शुक्रवार को फिर से झगड़ा होने लगा और उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मधु के बेटे ने मां को बचाने की कोशिश की, तभी महिला ने उसे पकड़ लिया और गुप्तांग पर ब्लेड मार दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपर थानाध्यक्ष दिनेश राम ने बताया कि झगड़ा की सूचना में पुलिस मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया पर पुलिस के आने के बाद दूसरे दिन झगड़ा शुरू हो गया और चाची ने ही अपने भतीजे के गुप्तांग पर ब्लेड चला काट दिया। आवेदन प्राप्त हो गया है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।