ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

बिहार: केक कटिंग के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से 7 साल के मासूम की मौत

NALANDA: नालंदा में बर्थडे सेलिब्रेशन की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। यहां केक कटिंग के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक सात साल के बच्चे को गोली लग गई। जिससे उसकी मौ

बिहार: केक कटिंग के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से 7 साल के मासूम की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में बर्थडे सेलिब्रेशन की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। यहां केक कटिंग के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक सात साल के बच्चे को गोली लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बर्थडे पार्टी में सन्नाटा छा गया। इस घटना के बाद फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परमनंद बीगघा गांव की है।


दरअसल, परमनंद बीघा गांव में सोमवार को एक शख्स घर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। जैसे ही केक कटिंग हुई वहां मौजूद किसी शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में पार्टी में मौजूद सात साल के बच्चे को जाकर गोली लग गई और बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से गांव में हड़कंप मंच गया। फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। मौके पहुंची पुलिस ने बच्चे की शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है, इस घटना के बाद सभी लोग फरार हैं। 


मृतक बच्चे की पहचान सुधीर प्रसाद के सात वर्षीय बेटे मोहित कुमार के रूप में हुई है। परमानंद बीगघा गांव के नरेश यादव की पोती के जन्मदिन के मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया था। सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि इस मामले में नरेश यादव सहित छह लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी लोग गांव से फरार हैं। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।