ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

बिहार : बीमार पिता को हॉस्पिटल ले जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

NALANDA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। जबकि इसके रोकथाम को लेकर कई

बिहार : बीमार पिता को हॉस्पिटल ले जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। जबकि इसके रोकथाम को लेकर कई तरह के कड़े कानून भी बनाए गए हैं। इसके बाबजूद सड़क हादसों की संख्या में आशानुसार कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ससद्क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गए। यह मामला बिहटा-सरमेरा टू-लेन के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारी गांव के समीप का है। इस घटना में मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय बैजू पंडित के (60) वर्षीय पुत्र राजेंद्र पंडित के रूप में की गई है। 


वहीं,  इस घटना में राजेंद्र पंडित का पुत्र मनीष कुमार एवं पड़ोसी रामकृष्ण पंडित का पुत्र मिथलेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि मनीष कुमार गांव से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने बीमार पिता के इलाज को लेकर बिहारशरीफ जा रहा था। तभी भंडारी गांव के समीप को कोहरे के कारण अज्ञात ट्रक टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस हादसे में राजेंद्र पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मिथिलेश कुमार एवं मनीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिली। टक्कर इतनी जबरदस्ती की ई रिक्शा के परख्च्चे उड़ गए।


उधर, घटना की  सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।