ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

बिहार विधानमंडल से पारित 10 विधेयक को राज्‍यपाल की मंजूरी, गन्ना से संबंधित विधेयक राष्ट्रपति को भेजा गया

PATNA: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में कुल 11 विधेयक पेश और पारित किए गये थे। जिसे राज्यपाल फागू चौहान की मंजूरी के लिए भेजा गया। एक विधेयक को छोड़ सभी विधेयक को राज्यपाल ने मं

बिहार विधानमंडल से पारित 10 विधेयक को राज्‍यपाल की मंजूरी, गन्ना से संबंधित विधेयक राष्ट्रपति को भेजा गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में कुल 11 विधेयक पेश और पारित किए गये थे। जिसे राज्यपाल फागू चौहान की मंजूरी के लिए भेजा गया। एक विधेयक को छोड़ सभी विधेयक को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। कुल 10 विधेयकों को मंजूरी मिली है। जबकि गन्ना से जुड़े एक विधेयक को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजा गया है।


बिहार पुलिस संशोधन विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी मिल गयी है। ऐसे में अब पुलिसकर्मियों के तबादले के लिए नया कानून बनेगा। जिसके बाद जिले में पुलिस अधिकारियों का अधिकतम कार्यकाल भी तय हो जाएगा। 


वही बिहार कृषि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक से कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर विशेषज्ञों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। विकास संशोधन विधेयक के कानून बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। 


शहरों के विकास के लिए जमीन के अधिग्रहण के लिए 80% भू-स्वामियों की सहमति की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी। वही बिहार राज्य विवि सेवा आयोग संशोधन विधेयक के अधिनियम बनने से आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल अब 75 साल तक होगा।



टैग्स