1st Bihar Published by: Updated Sat, 28 May 2022 02:45:26 PM IST
- फ़ोटो
SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने एक शख्स और एक महिला को रौंद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान हथौड़ा निवासी 50 वर्षीय हरेंद्र बीन और मुनरी देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका है। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझने में जुटी है। आक्रोशित लोग पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े हैं।