Bihar Crime News: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कुदाल से काट कर मार डाला Bihar Crime News: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कुदाल से काट कर मार डाला Bihar News: नीतीश सरकार ने 55 सरकारी वकील और लोक अभियोजक नियुक्ति किया, विधि विभाग ने DM को भेजी जानकारी, जानें... चिप्स और कुरकुरे चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को शर्मनाक सजा, वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की मांग Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा? Pankaj Tripathi: बॉलीवुड में न्यूकमर्स संग कितना भेदभाव? धरी रह जाती है प्रतिभा? पंकज त्रिपाठी ने खोल दिया पूरा काला-चिट्ठा Gold Price: दो महीनों में इतना गिर सकता है सोना का दाम, निवेशकों को क्या करना चाहिए?
1st Bihar Published by: Updated Fri, 22 Apr 2022 04:19:11 PM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक देवर को अपनी भाभी से प्यार हो गया। भाभी के प्यार में आशिक बना देवर जब उससे मिलने के लिए पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों का निकाह करा दिया। घटना मनियारी गांव का है। दोनों की रजामंदी से शादी तो हो गई लेकिन लड़के के घर वाले लड़की को अपनाने से इनकार कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बोचहां के सरफुद्दीनपुर की रहने वाली अमीना की शादी मोहम्मद निजाम के साथ हुई थी। इस शादी से अमीना के चार बच्चे भी हुए। चार साल पहले अमीना के पति की मौत किसी बीमारी से हो गई थी। पति की मौत के बाद अमीना बिल्कुल अकेली हो गई थी। इसी बीच देवर और मोहम्मद नसीम से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी। बात प्रेम प्रसंग तक पहुंची तो चोरी-छिपे मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन लोक लाज के कारण दोनों इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा रहे थे। अमीना मनियारी स्थित अपनी बहन के घर पहुंची थी, इसी दौरान उसका देवर भी वहां पहुंच गया। अमीना के घरवालों ने सोंचा कि मौका अच्छा है, और इसे नहीं जाने देना चाहिए। दोनों की रजामंदी के बाद परिवार के लोगों के दोनों का निकाह करवा दिया गया।
निकाह तो संपन्न करा लिया गया लेकिन बात विदाई पर जाकर फंस गई। लड़के के घर वालों को जब इस बात की जानकारी मिली तो आनन-फानन में मनियारी पहुंचे। जब लड़के से निकाह के संबंध में पूछा तो लड़के ने सारी कहानी बता दी। जिसके बाद परिजन इस रिश्ते को नकारते हुए वापस लौट गए और लड़की को कबूल करने से इनकार कर दिया। अब मामला थाने तक पहुंच चुका है और दोनों तरफ से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।