ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार : BDO पर महिला ऑफिसर और कर्मियों ने लगाये गंभीर आरोप, CM को लिखा पत्र

NAWADA : खबर नारदीगंज से आ रही है जहां महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कई संगीन आरोप लगाते हुए DM-CM सहित अन्य आलाधिकारियों

बिहार : BDO पर महिला ऑफिसर और कर्मियों ने लगाये गंभीर आरोप, CM को लिखा पत्र
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : खबर नारदीगंज से आ रही है जहां महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कई संगीन आरोप लगाते हुए DM-CM सहित अन्य आलाधिकारियों को लेटर भेज कर BDO पर कार्रवाई की मांग की है. लेटर पर महिला प्रसार ऑफिसर सुधा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक पूजा सिंह, सामाजिक सुरक्षा की कार्यपालक सहायक सोनाली कुमारी समेत दर्जन भर आंगनबाड़ी सेविकाओं के हस्ताक्षर हैं.  


बता दें बीडीओ पर आरोप है कि सामाजिक सुरक्षा में कार्यरत सोनाली से पैसे की मांग की जा रही है. वहीं जब मन किया तो यह कहकर प्रताड़ित किया जा रहा है कि नौकरी खत्म करा दिया जाएगा. जब घर जाने का समय फोन कर ऑफिस बुलाया जाता है और ऑफिस पहुंचने पर आवास आने को कहा जाता है.  


बताया जा रहा है कि प्रखंड समन्वयक से विभागीय काम लेने के बजाए एक बिचौलिए से काम करवाया जाता है. मनोज कुमार नामक एक शिक्षक जो बिचौलिया के रूप में है.  उस शिक्षक के सामने ही BDO जलील करते है. और संविदा रद करने के लिए डीएम को रिपोर्ट करने की धमकी दी जाती है.  महिला प्रसार ऑफिसर ने समय कार्य निष्पादित करने के बाद भी चार माह से वेतन रोकने और लोगों के सामने जलील करने का आरोप लगाया है. बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभिन्न प्रकार का स्पष्टीकरण देकर बिचौलिया मनोज कुमार के माध्यम से पैसे की मांग की जाती है.


साथ ही अनुसूचित वर्ग के कर्मचारियों से जाति सूचक शब्दों का इस्तमाल करके प्रताड़ित किया जाता है.  महिला ऑफिसर और कर्मचारियों ने बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बता दें इस मामले में DM-CM सहित मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव, राज्य महिला आयोग और अनुसूचित जाति जनजाति आयोग को पत्र भेजा गया है.  बीडीओ अमरेश कुमार मिश्र ने इस संबंध में कहा कि आरोप जांच का विषय है.

टैग्स