Hindi News / news / बिहार : बम ब्लास्ट से दहला इलाका, 2 बच्चे घायल, पुलिस कर रही...

बिहार : बम ब्लास्ट से दहला इलाका, 2 बच्चे घायल, पुलिस कर रही है छानबीन

1st Bihar Published by: Updated Dec 11, 2021, 4:01:10 PM

बिहार : बम ब्लास्ट से दहला इलाका, 2 बच्चे घायल, पुलिस कर रही है छानबीन

- फ़ोटो

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है जहां बम ब्लास्ट हुआ है.  बताया जा रहा है कि ब्लास्ट में दो बच्चे को अंशिका रुप जख्मी हुए है. घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना इंस्पेक्टर मो सज्जाद हुसैन दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि नाथनगर थाना क्षेत्र के मोमिन टोला के गली में तीन बच्चे खेल रहे थे. कूड़े के ढेर पर थैले से बम मिलने से उसको पटक दिया. जिस कारण काफी जोड़दार आवाज के साथ बम ब्लास्ट हुआ. जिसमें दो बच्चे आंशिक रूप से जख्मी हो गए हैं. बम कहाँ से आया इसकी जांच में नाथनगर थाना पुलिस जुट गई है. आपको बता दें कि पहले भी इस इलाके में बम ब्लास्ट हो चुका है, जिससे इलाके के लोग दहशत में हैं.