ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार : बालू घाट पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बैंककर्मी समेत दो की मौत, वीडियो हुआ वायरल

ARRAH : बिहार के भोजपुर जिले के कामलुचक बालू घाट पर एक बार फिर बालू माफिया की बंदूकें गरजी है. जहां अवैध बालू खनन और वर्चस्व में बैंक कर्मी सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बा

बिहार : बालू घाट पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बैंककर्मी समेत दो की मौत, वीडियो हुआ वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARRAH : बिहार के भोजपुर जिले के कामलुचक बालू घाट पर एक बार फिर बालू माफिया की बंदूकें गरजी है. जहां अवैध बालू खनन और वर्चस्व में बैंक कर्मी सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर ASP हिमांशु एवं कोइलवर थाना समेत लगभग आधा दर्जन थाना की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका आरा सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की छानबीन में जुट गई है. 


मामला भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर दियारा स्थित कामलुचक बालू घाट का है. जहां गोलीबारी की यह घटना हुई. मिली जानकरी के अनुसार मारने वालों में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव निवासी खेदु के बेटे 34 साल के दुर्गेश है. वह पेशे से क्लर्क था और वर्तमान में आरा के नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी स्थित मणिपुरम बैंक में क्लर्क के रूप में कार्यरत था. दूसरा मृतक मूल रूप से पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर निवासी जगपति नारायण शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है. वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा हाउसिंग मोहल्ले में रहता था. जो मुंशी का कम करता था.


दूसरी तरफ मृतक के दोस्त दीपक सिंह ने बताया कि उनके पार्टनर कामेश्वर राय का कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव दियारा स्थित कामलुचक बालू घाट का टेंडर हुआ था. उसी बालू घाट का शुभारंभ करने को लेकर सभी लोग कमालुचक बालू घाट पर पूजा करवा रहे थे. जहां करीब ढाई सौ की संख्या में लोग आए हुए थे. ऐसे में अचानक दूसरे पक्ष के 25 लोग वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.




बालू घाट पर फायरिंग होते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई. भागने के दौरान दोनों लोगों की गोली लग गई. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जिसके बाद अपनी जान बचाकर सभी लोग कोईलवर थाना पहुंचे और इसकी जानकारी कोईलवर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर हॉस्पिटल ले आई. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है.  इस घटना के बाद मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था.

टैग्स