ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार : बगीचे से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

VAISHALI: खबर वैशाली की है, जहां बगीचे में युवक का शव मिला है। घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बाग दुल्हन गाछी की है। जिस जगह से युवक की लाश मिली है वहीं से एक सिरिंच ओर एक चाकू भ

बिहार : बगीचे से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली की है, जहां बगीचे में युवक का शव मिला है। घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बाग दुल्हन गाछी की है। जिस जगह से युवक की लाश मिली है वहीं से एक सिरिंच ओर एक चाकू भी बरामद किया गया है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि युवक की मौत हुई है या उसकी हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। 



स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है तो वहीं, कोई इसे नशे से मौत बता रहा है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ एक शख्स जब बगीचे में गया तो युवक के शव पर उसकी नज़र पड़ गई। उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इतने में ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 




सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी अनवरपुर के रहने वाले उदय कुमार के बेटे किशन कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।