ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: बेखौफ बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, फूल तोड़ने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां फूल तोड़ने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में दो सगे भाइयों को गोली लगी है। दोनों भाइयों को गंभीर हालत मे

बिहार: बेखौफ बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, फूल तोड़ने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां फूल तोड़ने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में दो सगे भाइयों को गोली लगी है। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिहियां थाना क्षेत्र के महुआंव-तुलसी टोला गांव की है।


बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह फूल और पौधा तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसमें दो सगे भाइयों को गोली लग गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उधर, दिनदहाड़े दर्जनों राउंड हुई फायरिंग की इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता