पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक बेटे ने रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी। मंगलवार की देर रात आरोपी ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर सौतेली मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। आरोपी बेटा फरार बताया जा रहा है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सोयरा गांव की है।
मृतक महिला की पहचान सोयरा गांव निवासी शांति देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शांति देवी एक निजी स्कूल में काम कर अपना परिवार चलाती थी। शांति देवी की सौतेला बेटा मनोज नशे का आदि था। अक्सर नशे की हालत में अपनी सौतेली मां के साथ मारपीट किया करता था। मंगलवार की रात भी किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच झगड़ा हो गया था। बुधवार को जब महिला दोपहर तक अपने कमरे से नहीं निकली तो लोगों को शक हुई।
ग्रामीणों ने जब कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। शांति देवी खून से लथपथ होकर फर्श पर गिरी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना लोहे का रॉड बरामद किया है। वारदात के बाद से आरोपी बेटा फरार बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि उसी ने अपनी सौतेली मां की हत्या की है।