Hindi News / news / बिहार : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,...

बिहार : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

1st Bihar Published by: Updated Oct 21, 2022, 3:41:40 PM

बिहार : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। शहर के स्टेशन रोड स्थित रामबाबू चौक के पास स्थानीय दुकानदारों ने नगर परिषद की टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडे से लैस दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए परिषद के कर्मी और पुलिस के जवान मौके से जान बचाकर भागे। इस दौरान पूरा इलाका कई घंटों तक रणक्षेत्र बना रहा।


दरअसल, नगर परिषद की उक्त जमीन पर वर्षों से स्थानीय दुकानदारों का कब्जा है। पिछले कई सालों से दुकानदार अपनी दुकानें चला रहे हैं। नगर परिषद की तरफ से करीब पांच सौ दुकानदारों को नोटिस दिया गया था लेकिर दुकानदारों ने जमीन को खाली नहीं किया। शुक्रवार की दोपहर नगर निगम के कर्मी मजिस्ट्रेट के साथ रामबाबू चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। जैसे ही निगम के कर्मी रामबाबू चौक पहुंचे दुकानदार आक्रोशित हो गए और टीम पर हमला बोल दिया।


इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और सीओ के साथ मारपीट की। दुकानदारों का कहना है कि जमीन रेलवे की है और नगर परिषद इसे अपनी जमीन बताकर उन्हें हटाने की कोशिश कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है। मारपीट की घटना के बाद सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए हैं।