ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

बिहार : अचानक स्कूल में एक दर्जन बच्चे हुए बेहोश, एम्बुलेंस से पहुचाया गया अस्पताल; ये रही वजह

MOTIHARI : बिहार में बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार काफी तत्पर तो नजर आती है। इसको लेकर तरह -तरह के योजनाएं भी चलाई जाति है। लेकिन, जब बारी इस योजना

बिहार : अचानक स्कूल में एक दर्जन बच्चे हुए बेहोश, एम्बुलेंस से पहुचाया गया अस्पताल; ये रही वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार काफी तत्पर तो नजर आती है। इसको लेकर तरह -तरह के योजनाएं भी चलाई जाति है। लेकिन, जब बारी इस योजनाओं की जमीनी हकीकत की आती है तो यह अपने आप में एक अलग कहानी बयां कर जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आयरन की गोली खाते ही एक स्कूल के एक दर्जन बच्चे बुरी तरह से बीमार हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट करवाया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी जिले के तुरकौलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय निमुइयां में आयरन की गोली खाने से एक दर्जन बच्चे बेहोश होने लगे। बच्चे को बेहोशी आते देख स्कूल में अफरा तफरी मच गई। विद्यालय के एचएम के सूचना पर सीएचसी तुरकौलिया से चिकित्सकों की टीम पहुंच बीमार बच्चों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई।


वहीं,बच्चो को बेहोश देखते अन्य बच्चे घर भागने लगे। कुछ देर के लिए स्कूल में अफरा तफरी मच गई। शिक्षक भी बदहवास हो गए। बीमार बच्चो के कुछ परिजन स्कूल में पहुंच शिक्षको के साथ हो हंगामा करने लगे। सूचना पर बीडीओ रमेंद्र कुमार स्कूल में पहुंच परिजनों को समझाया। बीमार बच्चो में वर्ग आठ की गुड़िया कुमारी की ज्यादा स्थिति खराब थी। 


अन्य बीमार बच्चो में वर्ग चार की अर्चना कुमारी, राजनंदनी कुमारी, विकास कुमार, वर्ग तीन की रोशनी कुमारी, प्रकाश कुमार, राधा कुमारी, नीरज कुमारी, अनुप्रिया, वर्ग पांच की ज्योति कुमारी, रंजन कुमार व वर्ग छह की शिवम कुमार शामिल है। एचएम श्रीलाल प्रसाद ने बताया कि एमडीएम खिलाने के बाद वर्ग तीन से आठ के बच्चो को बीआरसी से मिली फोलिक आयरन की गोली खिलाया गया। खिलाने के बाद कुछ बच्चो मे बेचैनी की शिकायत आने लगी। तुरंत सीएचसी में फोन कर एम्बुलेंस मंगा कर इलाज के लिए भेजा गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चो की स्थिति ठीक है। आयरन की गोली खाने से कुछ बच्चो मे मिचली की शिकायत आती है। घबराने की जरूरत नहीं है।