ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: आपसी रंजिश को लेकर दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

KAIMUR: कैमूर में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान गोलीबारी की वारदात को भी अंजाम दिया गया। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है, जिसमें से एक की मौत हो गई जबक

बिहार: आपसी रंजिश को लेकर दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान गोलीबारी की वारदात को भी अंजाम दिया गया। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है, जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज जारी है। वहीं मारपीट में एक शख्स घायल हुआ है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के फुलवरिया की है।


बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई और इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोली बारी कर दी। दो लोगों को गोली लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई जबकि पिटाई से एक व्यक्ति घायल हो गया। तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने तीनो को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। 


सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।


सदर अस्पताल भभुआ के डॉक्टर विनोद कुमार तिवारी बताया कि गोली लगे हुए दो लोगों को भर्ती कराया गया था, जिसमें से एक की मौत हो गई है और एक कों पैर में ही गोली लगी है। एक व्यक्ति है जो बताया कि उनको लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया गया है। यह सारे लोग चैनपुर पीएचसी से रेफर होकर आए हैं। मृतक के सीने में गोली लगी थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता