1st Bihar Published by: Updated Apr 29, 2022, 11:11:01 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : इस वक़्त कि बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक बार फिर से तेज तफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी स्थित बथना बाजार के पास की है। तीनों युवक तिलक समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद डाला। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवकों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है।