ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: 250 गोलियों के साथ आर्म्स सप्लायर अरेस्ट : सामने आया तस्करी का ARMY कनेक्शन

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने ढाई सौ गोलियों के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने जो खुलासे किए हैं उसे जानकर पुलिस भी हैरान है। गिरफ्त में आए तस्कर

बिहार: 250 गोलियों के साथ आर्म्स सप्लायर अरेस्ट : सामने आया तस्करी का ARMY कनेक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने ढाई सौ गोलियों के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने जो खुलासे किए हैं उसे जानकर पुलिस भी हैरान है। गिरफ्त में आए तस्कर ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह आर्मी के हवलदार के सहयोग से हथियारों की तस्करी करता है। 


जानकारी के मुताबिक, काशनगर थाना की पुलिस को जानकारी मिली थी कि काशनगर टोला, सांमहर बासा के वार्ड संख्या सात में रहने वाला कैलाश मेहता अपने घर में अवैध हथियारों और गोलियों की तस्करी का काम करता है। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम एक्टिव हुई और आरोपी के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपी तस्कर कैलाश के घर से ढाई सौ गोलियां बरामद की हैं।


पुलिस टीम कैलाश को गिरफ्तार कर थाने ले आई और जब पूछताछ की तो उसने बताया कि बरामद गोलियां आर्मी की हैं, जो उसका भाई उदय मेहता लाकर देता है। वर्तमान में उदय आर्मी में हवलदार के पद पर है। आर्मी की गोलियों की तस्करी की बात सुनकर पुलिस दंग रह गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।


बिहार: 250 गोलियों के साथ आर्म्स सप्लायर अरेस्ट : सामने आया तस्करी का ARMY कनेक्शन

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता