ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था राजस्व कर्मी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व कर्मचारी दाखिल खारिज के एवज में एक शख

बिहार: 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था राजस्व कर्मी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व कर्मचारी दाखिल खारिज के एवज में एक शख्स से 10 हजार रुपए घूस ले रहा था। इसी दौरान निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।


दरअसल, घोड़ासहन प्रखंड के नोनौरा गांव निवासी संजय कुमार ने अपनी 15 डिसमिल पुस्तैनी को अपने नाम पर कराने के लिए ऑन लाइन आवेदन दिया था। आवेदन रद्द होने के बाद संजय कुमार आरोपी राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार के पास पहुंचा था। जब संजय ने कुछ ले देकर मामले को सेट करने का दबाव बनाया तो राज्स्व कर्मचारी ने इसके एवज में 40 हजार रुपए की डिमांड कर दी। काफी मान-मनौव्वल के बाद बात 10 हजार रुपए पर तय हो गई।


इसके बाद संजय ने पटना पहुंचा और निगरानी के अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। संजय की शिकायत पर निगरानी टीम ने मामले जब जांच की तो मामले को सही पाया। राजस्व कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए निगरानी की टीम घोड़ासहन पहुंची दस हजार घूस लेते निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई।