ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

भूपेंद्र यादव के साथ रामकृपाल यादव पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा, होम क्वारंटाइन हुए

PATNA : सियासी गलियारे में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। बिहार बीजेपी से जुड़े दो बड़े नेताओं पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और पूर्व

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सियासी गलियारे में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। बिहार बीजेपी से जुड़े दो बड़े नेताओं पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के ऊपर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इन दोनों नेताओं समेत कई सांसदों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। 


दरअसल भूपेंद्र यादव और रामकृपाल यादव संसद की लोक लेखा समिति के सदस्य हैं।10 जुलाई को संसद से जुड़ी पीएसी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कुल 17 सांसद शामिल हुए थे। अधीर रंजन चौधरी के साथ भूपेंद्र यादव, रामकृपाल यादव, टीआर बालू, जयंत सिन्हा, भृतहरी महताब और बीडी राम जैसे सांसद बैठक में मौजूद रहे थे। इस बैठक में शामिल होने वाले एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद पीएसी में शामिल सभी सांसदों के ऊपर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। समिति के सदस्य राजीव चंद्रशेखर ने खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि वह होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। 


पीएसी में शामिल सभी सदस्यों को यह निर्देश दे दिया गया है कि वह कम से कम 7 दिन के होम क्वारंटाइन में चले जाएं। लोकसभा सचिवालय के जिस अधिकारी को कोरोना संक्रमित पाया गया है उनका इलाज कराया जा रहा है। आपको बता दें कि संसद के मानसून सत्र के पहले तैयारियों को लेकर कमेटियों की बैठक का सिलसिला शुरू होने वाला था लेकिन पीएसी की बैठक में संक्रमण होने के बाद अब तत्काल इस पर रोक लगा दी गई है।

टैग्स