ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

भूमि विवाद में नालंदा में डबल मर्डर, 1 की हालत नाजुक

NALANDA : जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के सांध विगहा गांव में जमीनी विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई. दोनो मृतक सांध गांव निवासी योगी गोप और एक दूसरे पक्ष का सोलह साल का किशोर राहुल क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के सांध विगहा गांव में जमीनी विवाद में दो लोगों की  हत्या कर दी गई. दोनो मृतक सांध गांव निवासी योगी गोप और एक दूसरे पक्ष का सोलह साल का किशोर राहुल कुमार है.  

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सांध बिगहा गांव के योगी गोप और बल्ली गोप के बीच भूमि विवाद चला रहा था. गुरुवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए और दोनों पक्ष के तरफ से 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई. गोलीबारी में योगी यादव को गर्दन में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गाय, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. योगी यादव के मौत के सूचना मिलते ही  योगी यादव के परिजनों ने बल्ली गोप के पोता 16 वर्षीय राहुल कुमार को घर से खींच कर गांव के बधार में ले जाकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी और शव को भूतही नदी में  ठिकाना लगा दिया. वहीं इस दौरान एक अन्य युवक बिनोद कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया. 

 जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी में दो की मौत के बाद सांध बिगहा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. कई थाने की पुलिस गांव में कैंप कर रही है. दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं दोनों तरफ से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता