Bihar Ias Transfer: बिहार के 11 IAS अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सात अनुमंडल में नए SDO भेजे गए, पूरी लिस्ट देखें... Bihar Crime News: बिहार STF ने दो लाख के इनामी बूटन चौधरी को मुंबई से किया अरेस्ट, रणवीर सेना से रहा है पुराना नाता Bihar Crime News: बिहार STF ने दो लाख के इनामी बूटन चौधरी को मुंबई से किया अरेस्ट, रणवीर सेना से रहा है पुराना नाता Asia Cup 2025: भारतीय टीम में 2 स्पॉट के लिए कई दिग्गजों में जंग, असमंजस में पड़ी BCCI BSRTC Bus Ticket: दशहरा, दिवाली और छठ पर बिहार आने वालों के लिए बड़ी राहत, इस दिन से शुरू हो रही BSRTC की बसों की बुकिंग Patna Metro: पटना मेट्रों को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू हो सकता है ट्रायल रन Patna Metro: पटना मेट्रों को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू हो सकता है ट्रायल रन Bihar Politics: पूर्व विधायक बोगो सिंह ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात, आरजेडी के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव Bihar News: खतरे में गंगा में मौजूद देसी मछलियों का अस्तित्व, कहां से आईं अफ्रीकी कैटफिश Bihar Monsoon: बिहार के 20+ जिलों में नहीं हुई पर्याप्त वर्षा, अब भी बरकरार है सूखे का खतरा
1st Bihar Published by: Updated Fri, 13 Jan 2023 02:13:50 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर के विवादित बयान के बाद देश की सियासत गरमा गई है। शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस पर गलत टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी के साथ साथ तमाम हिंदू सगंठनों ने मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि भगवान श्रीराम को लेकर जिसकी जैसी भावना होती है उसे वे उसी रूप में नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण भारत के डीएनए में हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, इसलिए वे इस तरह की बात कर रहे हैं।
नित्यानंद राय ने कहा है कि जिसकी जैसी भावना होती है उसको श्रीराम वैसे ही दिखते हैं। भगवान राम और कृष्ण भारत के डीएनए में हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री ने जिस तरह का बयान दिया है वह केवल श्रीराम का ही अपमान नहीं है बल्कि देश के करोड़ो करोड़ लोगों की भावना को आहत करने वाला है। इस तरह का ओछा बयान वही व्यक्ति दे सकता है जिसकी भावनाओं में हीनता हो और जिसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई हो। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान अत्यंत ही निंदनीय है।
नित्यानंद राय ने कहा कि भगवान श्रीराम के द्वारा निषाद राज को अपना परम मित्र बनाना और माता सबरी के जूठे बेर खाना एक महान आदर्श को दर्शाता है। रामचरितमानस भारत के सम्मान और मर्यादा और समानता का एक बड़ा प्रतीक है। चंद्रशेखर को क्या यह पता नहीं है कि जिस महर्षी बाल्मीकि ने रामायण लिखा उनसे शिक्षा पाकर लव और कुश बड़े पुरुषार्थी बनें। उन्होंने शिक्षा मंत्री से पूछा है कि क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि भगवान श्रीराम ने भारत में मर्यादा की स्थापना की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने एक आदर्श की स्थापना की कि एक शासक को कैसे शासन करना चाहिए। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को भगवान श्रीराम के तपस्वी जीवन से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि को लेकर जो अपना फैसला दिया क्या उससे यह प्रमाणित नहीं होता है कि भगवान राम और रामायण कितना सत्य है। लंका पर चढ़ाई के लिए जो पुल भगवान श्रीराम ने बनाया था वह आज भी मौजूद है। शिक्षा मंत्री को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि माता सीता का जन्म बिहार की पावन धरती पर हुआ था और भगवान राम ने बिहार में ही माता अहिल्या का उद्धार किया था।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि रामचरितमानस पर अपशब्द कहकर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने अपनी पार्टी की विचारधारा को बताने का काम किया है। रामचरितमानस के बारे में अपशब्द कहने वाले शिक्षा मंत्री ने अपनी पार्टी आरजेडी की तुष्टिकरण की विचारधारा को उल्लेखित किया है। वहीं इस दौरान केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि शरद यादव के निधन से देश की राजनीति को भारी क्षति हुई है।