ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का बड़ा एलान, यूपी में जल्द शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग

DESK : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह वैसे तो आये दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं और इनदिनों काफी व्यस्त भी चल रहे हैं. कुछ दिनों पहले पवन सिंह ने अपनी फिल्म &#3

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का बड़ा एलान, यूपी में जल्द शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग
First Bihar
3 मिनट

DESK : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह वैसे तो आये दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं और इनदिनों काफी व्यस्त भी चल रहे हैं. कुछ दिनों पहले पवन सिंह ने अपनी फिल्म 'मेरा भारत महान' की शूटिंग यूपी के जौनपुर में पूरी की थी जहां उनको यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ख़ास सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. आपको बता दें कि ये सुरक्षा सेट पर मौजूद सभी कलाकारों को मुहैया कराई गई थी. और अब खबर है कि पवन सिंह अपनी एक और फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. उनकी नई फिल्म 'हमार स्वाभिमान' की घोषणा हो गई है, जिसकी शूटिंग भी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में ही होनी है. इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर "राम शर्मा" ने दी है.


राम शर्मा जो कि भारतीय मूल के पोलैंड निवासी एनआरआई हैं, उन्होंने बताया कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘हमार स्वाभिमान’ की शूटिंग 3 मार्च से शुरू होगी. आपको बता दें कि यह फिल्म एक बड़ी बजट की फिल्म है और इसकी शूटिंग लोकेशन उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ है, जहां यह फ़िल्म शूट होगी. 


बात करें अगर फ़िल्म के निर्देशक की तो इस फिल्म को चंद्रभूषण मणि निर्देशित करेंगे. चंद्रभूषण ने फिल्म की पूरी कास्ट की भी घोषणा कर दी है, जिसमें पवन सिंह के साथ खुद एनआरआई राम शर्मा भी नज़र आने वाले हैं. वे इस फ़िल्म में पवन सिंह के बड़े भाई यानी ठाकुर के रोल में नज़र आएंगे. वहीं, फ़िल्म में डिंपल सिंह, किरण सिंह और वीणा पांडेय लीड एक्ट्रेस होंगी. इसके अलावा अमरेंद्र सिंह बिहारी, कमाल कृष्णा विलेन के तौर पर, गुलशन कुमारी, रिया, ज्योति, आशिका, ज्योति पांडेय, राज शर्मा और आकृति नेगी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में होंगे साथ ही फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा होंगे.


पोलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के निर्माता राम शर्मा ने कहा कि फिल्म 'हमार स्वाभिमान' में पोलैंड और भोजपुरी संस्कृति का एक्सचेंज होगा. उन्होंने आगे बताया कि पवन सिंह के पोलैंड में चाहनेवालों की कमी नहीं है. इसलिए उन्हें पूर्ण विश्वास है कि फ़िल्म वहां खूब पसंद किया जाएगा. इस फिल्म में कहानी के साथ सुरीले गीत संगीत भी होंगे, जिसके कंपोजर छोटे बाबा हैं. डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर निशांत सिंह हैं.