ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

Bhojpur News: नाती की मौत की खबर सुनकर नानी को आया हार्ट अटैक, एक ही दिन घर से निकली उठीं दो अर्थी, दशहरा की खुशियां मातम में बदली

BHOJPUR: भोजपुर जिले में नाती की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर नानी को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। एक ही दिन नाती-नानी की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गय

Bhojpur News: नाती की मौत की खबर सुनकर नानी को आया हार्ट अटैक, एक ही दिन घर से निकली उठीं दो अर्थी, दशहरा की खुशियां मातम में बदली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर जिले में नाती की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर नानी को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। एक ही दिन नाती-नानी की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है। एक ही घर से दो अर्थी उठीं।


सड़क हादसे में नाती की मौत की खबर सुनते ही नानी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गयी। महानवमी के दिन इस घटना के बाद घर में मातम का माहौल हो गया। घर से एक साथ दो अर्थी उठीं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव की है। जहां सोनाझरी देवी की हार्ट अटैक से जान चली गयी। 


दरअसल भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया मुसहर टोला के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में सोनाझरी देवी के 20 वर्षीय नाती मंजीत मुसहर की मौत हो गयी थी। नाती की मौत का सदमा नानी बर्दाश्त नहीं कर पाई। नाती के सदमे में उसकी भी मौत हो गयी। नाती मंजीत गड़हनी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी लालबाबू राम मुसहर के पुत्र थे। सोनाझरी देवी का नाती मंजीत मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी। 


दुर्गा पूजा में वो अपने घर आया हुआ था। मंजीत ननिहाल से अपनी पत्नी को पहुंचाने मौसी के घर गया था। वहां से नानी के घर वापस लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद उसकी बाइक पुल से टकरा गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। 


जब इस घटना की सूचना किसी ने नानी को दी तब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने के कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गयी। जिसके बाद दशहरा की खुशी अचानक मातम में तब्दिल हो गयी। घर से एक ही दिन नानी और नाती दोनों की अर्थी निकली। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स