Hindi News / news / भागलपुर के सांसद का बनाया फर्जी ईमेल आईडी, अजय मंडल ने DM को...

भागलपुर के सांसद का बनाया फर्जी ईमेल आईडी, अजय मंडल ने DM को लेटर भेजकर दी सूचना

1st Bihar Published by: Updated Apr 23, 2020, 9:10:24 AM

भागलपुर के सांसद का बनाया फर्जी ईमेल आईडी, अजय मंडल ने DM को लेटर भेजकर दी सूचना

- फ़ोटो

BHAGALPUR : पूरे बिहार में लॉकडाउन में साइबर क्रिमिनल का खौफ सर चढ़ कर बोल रहा है। भागलपुर में तो सांसद ही इनके निशाने पर आ गए। सांसद अजय मंडल के नाम से फर्जी मेल आईडी बना कर साइबर क्रिमिनल ने कई नेताओं को मेल भेज दिया।सांसद ने डीएम को लेटर लिख कर इसकी सूचना दी है।  


भागलपुर के सांसद अजय मंडल के नाम पर साइबर क्रमिनल ने फर्जी मेल आईडी बना दिया है। इस फर्जी आईडी से कई नेताओं कौ मैसेज किया गया है। जानकारी मिलने के बाद सांसद ने डीएम को लेटर लिखकर इसकी सूचना दी है। 


सांसद ने डीएम को लिखे लेटर में कहा है कि कई फर्जी मेल आईडी बनाकर उसका गलत इस्तेमाल करने की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होनें बताया कि उनके नाम पर बने फर्जी आईडी से कई नेताओं को मेल किया गया है। जब कुछ नेताओं ने मेल के जवाब में उन्हें फोन किया तो इसका खुलासा हुआ। हालांकि सासंद ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि किन नेताओं ने उनसे संपर्क किया है।