ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

भारतीय सबलोग पार्टी के नेता का पटना में अपहरण, पूर्व सांसद अरुण कुमार की है पार्टी

PATNA : जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार की भारतीय सब लोग पार्टी के नेता का अपहरण हो गया है. रविवार की शाम पटना में उनकी पार्टी के नेता रंजीत कुमार पांडे का अपहरण हो गया

भारतीय सबलोग पार्टी के नेता का पटना में अपहरण, पूर्व सांसद अरुण कुमार की है पार्टी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार की भारतीय सब लोग पार्टी के नेता का अपहरण हो गया है. रविवार की शाम पटना में उनकी पार्टी के नेता रंजीत कुमार पांडे का अपहरण हो गया. घटना बुद्धा कॉलोनी थाने के कारण और आयकर गोलंबर के बीच हुई जहां एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार चार-पांच लोगों ने रंजीत कुमार पांडे को उठा लिया और फरार हो गए, रंजीत कुमार पांडे औरंगाबाद के ओबरा के रहने वाले हैं और पार्टी कार्यालय से निकलकर वह पैदल ही अपने एक साथी के साथ इनकम टैक्स गोलंबर जा रहे थे. 


रंजीत कुमार पांडे के साथ जहानाबाद के रहने वाले रवि रंजन भी पैदल जा रहे थे. अपहर्ताओं ने उन्हें भी पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह शोर मचाते हुए भागने में सफल रहे. रवि रंजन का कहना है कि इनकम टैक्स गोलंबर से उन्हें आशियाना नगर जाना था और पार्टी प्रमुख डॉक्टर अरुण कुमार से मुलाकात करनी थी. घटना के बाद दहशत से भरे रवि रंजन ने पार्टी ऑफिस पहुंचकर सबको इसकी सूचना दी. उन्होंने डॉ. अरुण कुमार को भी मोबाइल पर इस मामले की जानकारी दी.


अपहरण की इस घटना के सामने आने के बाद पटना पुलिस एक्शन में आ गई है. पटना पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ शुरू की है. डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि रविवार को वह भी पार्टी दफ्तर में थे और बेगूसराय के लिए निकले थे लेकिन अपने पार्टी के नेता के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद वह वापस लौट आए. इस मामले को लेकर पटना पुलिस औरंगाबाद पुलिस के संपर्क में है. रंजीत का मोबाइल फोन उसी के पास है. रवि रंजन के बयान पर पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया है.

टैग्स