ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

भारत से हज यात्रा के लिए शुरू होगी फ्लाइट, जानिए तारीख

DESK: हज जाने वालों के लिये एक ख़ुशी की बात सामने आई है. आपको बता दे कि भारत से हज जाने वाली फ्लाइट जल्द ही शुरु होने वाली है. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जान

भारत से हज यात्रा के लिए शुरू होगी फ्लाइट, जानिए तारीख
First Bihar
2 मिनट

DESK: हज जाने वालों के लिये एक ख़ुशी की बात सामने आई है. आपको बता दे कि भारत से हज जाने वाली फ्लाइट जल्द ही शुरु होने वाली है. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हज यात्रा के लिए भारत से जाने वाली पहली फ्लाइट 6-7 जून को शुरु कर दी जाएगी. मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यह भी कहा कि सब्सिडी हटाने के बावजूद हज से जुड़ी यात्रियों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ा है. इससे यह पता चलता है कि बीते कई समय से हज सब्सिडी को लेकर राजनीतिक छल किया जा रहा था.



उन्होंने बताया कि हज यात्रा बिना सब्सिडी के होने के बाद भी यह यात्रा महंगी नहीं हुई है।साथ ही उन्होंने कामों को बताते हुए कहा कि हज जाने वाली यात्रियों की यात्रा सफल हो, सुलभ हो, सस्ती हो और इसके लिए हमारे द्वारा मज़बूती से काम किया गया है.



मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के द्वारा हज 2022 ट्रेनिंग के दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस उद्घाटन के दौरान उनके द्वारा कहा गया है कि भले ही इस साल कोविड के प्रतिबंधों के कारण सऊदी अरब द्वारा सभी देशों के तीर्थयात्रियों के कोटा को कम कर दिया गया हो, लेकिन हमारे देश भारत की तुलना दुसरें देशो से करते है तो आपको बता दे कि भारत का हज कोटा अभी भी दुसरे देशों की तुलना में अधिक है. उन्होंने बताया कि हज यात्रियों के लिए भारत का कोटा सबसे पहला नंबर पर है, जिसमें भारत के लिये कोटा अभी भी 79,237 है. वही भारत के बाद दुसरे नंबर पर इंडोनेशिया और पाकिस्तान आता है, जिसमे इंडोनेशिया का कोटा 1,00,051 और पाकिस्तान का कोटा 81,132 का है.

टैग्स