ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

भारत-नेपाल सीमा से जापानी नागरिक अरेस्ट, घुसपैठ की कोशिश के दौरान SSB ने दबोचा

MADHUBANI: मधुबनी के जयनगर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकार कर दिया। एसएसबी ने गलत तरीके से भारत की सीमा में प्रवेश करने पर एक जापानी नागरि

भारत-नेपाल सीमा से जापानी नागरिक अरेस्ट, घुसपैठ की कोशिश के दौरान SSB ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के जयनगर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकार कर दिया। एसएसबी ने गलत तरीके से भारत की सीमा में प्रवेश करने पर एक जापानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी कमला के जवानों ने यह कार्रवाई की है।


गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों ने भारतीय- नेपाल सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से जापानी नागरिक जयनगर स्टेशन से जनकपुर जाने की कोशिश कर रहा था। जापानी नागरिक की पहचान कीमियोशी शिमुरा के रूप में हुई है। विदेशी नागरिक से पूछताछ के बाद अग्रिम एसएसबी ने उसे जयनगर जीआरपी के हवाले कर दिया है।


जापान के टोकयो का रहने वाला कीमियोशी शिमुरा रेलवे के टिकट काउंटर पर टिकट खरीदने पहुंचा था, तभी शक होने पर रेलकर्मियों ने इसकी जानकारी एसएसबी को दे दी और एसएसबी ने जयनगर स्टेशन पर पहुंचकर जापानी नागरिक को धर दबोचा। जापानी नागरिक के पास वैध कागजात है. लेकिन, वह नेपाली ट्रेन से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। कोई भी विदेशी नागरिक अधिकृत चेक पोस्ट से ही सीमा पार कर सकता है। जापानी नागरिक के पास से भारत का बिजनेस वीजा बरामद हुआ है।