Khemka Murder Case: कुख्यात अपराधी कैसे हुआ ढेर? पुलिस मुख्यालय ने बताई पूरी बात Bihar Crime News: मुंगेर में स्मैक और गांजे के साथ 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, 3 भागने में रहे कामयाब Gopal Khemka Murder Case: DGP विनय कुमार करेंगे बड़ा खुलासा, पुलिस हेडक्वार्टर में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस... Gopal Khemka Murder Case: हाई-प्रोफाइल गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में मुठभेड़: अपराधी विकास मारा गया, शूटर गिरफ्तार Bihar Crime News: घर से उठाकर किसान की हत्या, नदी किनारे बरामद हुआ शव Bihar Crime News: अब युवक की हत्या से दहला भागलपुर, दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल; 3 गिरफ्तार Gopal Khemka Murder Case: खुल गया गोपाल खेमका हत्याकांड का राज, शूटर और मास्टरमाइंड गिरफ्तार; लालू यादव के CA से क्या कनेक्शन? Bihar News: अब नहीं चलेगी स्कूल, शिक्षक और कॉलेज की मनमानी, शिक्षा विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर; शिकायत मिलते ही होगा कड़ा एक्शन Bihar Crime News: 10 करोड़ लूट मामले में 13 गिरफ्तार, 3 किलो सोना के साथ 2 पिस्टल भी बरामद Bihar Weather: बिहार में फिर परेशान करेगी गर्मी, मानसून के ड्राई स्पेल की शुरुआत; पारा जाएगा 40℃ के ऊपर
1st Bihar Published by: Updated Sat, 14 Jan 2023 01:40:10 PM IST
- फ़ोटो
DESK: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि संतोख सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार होगा। फिलहाल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को कल तक के लिए रोक दिया है। अब यह यात्रा संतोख सिंह की अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर देखी जा रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, भगवंत मान, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अखिलेश सिंह, भक्त चरण दास, मदन मोहन झा सहित कई कांग्रेस नेताओं चौधरी संतोख सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही जालंधर में कल होने वाली राहुल गांधी की प्रेस कान्फ्रेंस को स्थगित किया गया है अब यह 17 जनवरी को होशियारपुर में होगी।
जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग भी दुख जताया है। भारत जोड़ो यात्रा में वे भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि सुबह तक संतोख सिंह पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहे थे। स्टेज पर मौजूद संतोख सिंह खुद नारे लगा रहे थे। जिसके बाद वे राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। यात्रा में शामिल होने के लिए तमिलनाडु की सांसद ज्योति भी आई हुई थीं। ज्योति से इस दौरान संतोष सिंह बातचीत भी किये कहा कि HOW ARE YOU JYOTI?
तमिलनाडु की सांसद ज्योंति को इतना कहते ही वे अचानक गिर गये। उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल ले जाने के पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद राहुल गांधी संतोख सिंह के घर पर पहुंचे और परिवारवालों से मुलाकात की।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 14, 2023
वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया।
शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। pic.twitter.com/1osKsVMugp