ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

धमाके के बाद भागलपुर पहुंची बिहार ATS की टीम, बम ब्लास्ट की कर रही जांच

BHAGALPUR: भागलपुर में शनिवार की देर शाम हुए बम धमाके की जांच के लिए बिहार एटीएस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। रविवार को बबरगंज के हुसैनाबाद पहुंची एटीएस की टीम ने लोगों से पू

धमाके के बाद भागलपुर पहुंची बिहार ATS की टीम, बम ब्लास्ट की कर रही जांच
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में शनिवार की देर शाम हुए बम धमाके की जांच के लिए बिहार एटीएस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। रविवार को बबरगंज के हुसैनाबाद पहुंची एटीएस की टीम ने लोगों से पूछताछ की और घटना से जुड़े साक्ष्य जमा किए।


दरअसल, बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में शनिवार की देर शाम कुरैशी मिस्त्री टोला में जोरदार धमाका हुआ था। अब्दुल गनी के घर में हुए धमाके में एक किशोर की मौत हो गई थी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर ध्वस्त हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की थी। 


अब धमाके की जांच करने के लिए एटीएस की टीम हुसैनाबाद पहुंची है और घटना से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है। फिलहाल विस्फोट की सही वजह सामने नहीं आ सकी है। शुरुआत में इसे सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा था। बम निरोधक दस्ता, एसडीआरएफ, एफएसएल की टीम के साथ साथ स्थानीय पुलिस भी घटना की जांच कर रही है।