ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

भागलपुर में ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर चक्का जाम, स्टेशन पर ही रोकी गई कई ट्रेनें

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर खूब हंगामा हुआ है। मामला किऊल-जमालपुर रेलखंड के मसूदन रेलवे स्टेशन का है। लोगों ने यहां चक्का जाम कर दिया जिसके कारण

भागलपुर में ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर चक्का जाम, स्टेशन पर ही रोकी गई कई ट्रेनें
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर खूब हंगामा हुआ है। मामला किऊल-जमालपुर रेलखंड के मसूदन रेलवे स्टेशन का है। लोगों ने यहां चक्का जाम कर दिया जिसके कारण इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें वहीं रोक दी गई। स्थानीय लोग रेल की पटरी पर खड़े हो गए और ट्रेन के ठहराव की मांग करने लगे। 




ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर खूब नारे लगाए। ये हंगामा मसूदन रेलवे स्टेशन पर 13401/13402 भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर किया गया है। हंगामे के कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया गया जिसके बाद यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। सूचना पाकर आरपीएफ और जिला पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया-बुझाया। 




आपको बता दें,  लोगों ने पहले ही मालदा मंडल के रेल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा था कि हम अपनी मांग को लेकर चक्का जाम करने जा रहे हैं।  ट्रेन का ठहराव पहले होता था लेकिन कोरोना के दौरान इसे हटा दिया गया था। अब मसूदन रेलवे स्टेशन से भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग फिर शुरू हो गई है। 

टैग्स