ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

भागलपुर में मर्डर, मां के सामने बेटे को गोलियों से भूना

BHAGALPUR : भागलपुर में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए ताबड़तोड़ बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामल

भागलपुर में मर्डर, मां के सामने बेटे को गोलियों से भूना
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए ताबड़तोड़ बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.  

 ताजा मामला जिले के सबौर थाना इलाके के एसबीआई शाखा के पास की है, जहां अपराधियों ने मां के सामने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि इस वारदात को किराए के विवाद में अंजाम दिया गया है. मृतक की पहचान काजू के रुप में की गई है. 

मृतक काजू के परिजनों ने बताया कि काजू ने अपनी दुकान चार साल से इब्राहिम पूर निवासी मो मिस्टर को किराए पर  दे रखा था. मिस्टर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का दुकान चलाता था. एक माह पहले काजू ने मिस्टर को दुकान खाली करने को कहा था लेकिन मिस्टर ने धोखा देकर उससे 40 साल का एग्रीमेंट करा लिया था. दुकान खाली करने की बात पर मिस्टर ने वो एग्रीमेंट दिखाया, जिसके बाद विवाद हुआ था और इसे लेकर सबौर थाने में मामला दर्ज कराया गया था.  इसी मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद में मिस्टर ने काजू की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता