ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

भागलपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई.

भागलपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई. मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


घटना नवगछिया थाना क्षेत्र की है. मृतक खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर के निवासी तनुक लाल चौधरी के पुत्र राजेश कुमार चौधरी उर्फ मुहटेरा बताया जा रहा है. लोगों ने बताया कि मृतक अनिल चौधरी के दरवाजे पर खड़ा था तभी साइकिल सवार एक युवक ने उसकी गर्दन में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 


मामले की सूचना पर खरीक थाना प्रभारी पंकज कुमार ने दल बल के साथ पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर नवगछिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल युवक की हत्या क्यों की गई है इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस के मुताबिक, युवक हत्या, लूट जैसे संगिन  मामलों में फरार चल रहा था. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sushil

FirstBihar संवाददाता