ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

भागलपुर में देवर ने चाकू के नोक पर किया दुष्कर्म, शिकायत के लिए थाने का चक्कर काटते रही भाभी

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद होता दिख रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन राज्य के अंदर आपराधिक घटनाओं को अंजाम नहीं दिया गया हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा म

भागलपुर में देवर ने चाकू के नोक पर किया दुष्कर्म, शिकायत के लिए थाने का चक्कर काटते रही भाभी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद होता दिख रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन राज्य के अंदर आपराधिक घटनाओं को अंजाम नहीं दिया गया हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से जुड़ा हुआ है। जहां, चाकू के नोक पर तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया गया है। 



दरअसल, भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र एक गांव में तीन बच्चे की मां से चाकू की नोक पर दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया गया। पीड़िता महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म का आरोप अपने ही देवर पर ही लगाई है। पीड़िता ने बताया कि रात घर में सोई हुई थी और उसका देवर चाकू दिखा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर जान मारने की धमकी दिया और कहा कि अगर किसी को बोलेगी तो उसको और उसके तीनो बच्चों को जान से मार देंगे। 



इधर, इस मामले को लेकर जब पीड़िता महिला लिखित शिकायत लेकर मधुसूदनपुर थाना गई तो ,वहां से भगा दिया गया। उसके बाद पीड़िता कोतवाली स्थित महिला थाना गई,वहां भी आवेदन नही लिया गया औऱ पीड़ित महिला को फटकार लगाकर कहा यह मामला नवगछिया का है,जिसके बाद पीड़िता महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए भागलपुर के सिटी एसपी के पास गई ,जहाँ एसपी के फटकार के बाद मधुसूदनपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है।



पीड़िता का कहना है कि, मधुसूदनपुर थाना में शिकायत दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने मेडिकल जांच नहीं करवाया। पीड़िता महिला ने बताया कि नवगछिया की रहने वाली गया और साल 2015 के अप्रैल माह में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र इलाके में शादी हुई थी। जिसके बाद तीन बच्चे भी है और उसका पति इसी साल किसी दूसरे लड़कीं के साथ शादी करके घर से फरार है,तभी से महिला अपने ससुराल में बच्चों  के साथ अकेली रहती थी।