ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

भागलपुर में अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर की ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर करीब 15 राउंड फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर

भागलपुर में अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर की ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर करीब 15 राउंड फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने फायरिंग की है. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है.


घटना बरारी थाना क्षेत्र के एसएम  कॉलेज रोड की है. जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर लोकपाल साह के घर में घुसकर अपराधियों ने 15 राउंड फायरिंग की. इस घटना में लोकपाल साह के बेटे रितिक, हनी और रिंकू घायल बताये जा रहे हैं. फिलहाल घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, एसएम कॉलेज इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है. 


मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची ने घटना स्थल से दर्जन भर खोखे बरामद किये हैं. फिलहाल घटना की जांच एएसपी सिटी पूरण झा, बरारी थाना पुलिस व जोगसर थाना पुलिस कर रही है. पीड़ितों और बाकी घर के लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sushil

FirstBihar संवाददाता