ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

भागलपुर की सना आलम बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, केबल ऑपरेटर की बिटिया ने पास की BPSC की परीक्षा, CM नीतीश को सना ने दिया धन्यवाद

BHAGALPUR: भागलपुर की सना आलम सप्लाई इंस्पेक्टर बन गयी है। पिता केबल ऑपरेटर हैं उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। आज उनकी बिटिया ने BPSC की परीक्षा पास कर ली है। सना के घर में खुशी

भागलपुर की सना आलम बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, केबल ऑपरेटर की बिटिया ने पास की BPSC की परीक्षा, CM नीतीश को सना ने दिया धन्यवाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर की सना आलम सप्लाई इंस्पेक्टर बन गयी है। पिता केबल ऑपरेटर हैं उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। आज उनकी बिटिया ने BPSC की परीक्षा पास कर ली है। सना के घर में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। अपनी बेटी को इस मुकाम पर देख परिजन काफी खुश है। उन्हें अपनी बिटिया पर गर्व है कि उसने बीपीएससी की परीक्षा पास कर ली है। सना का सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुईं है। इस सफलता का स्नेह वह अपने माता-पिता को दे रही है। सना ने सीएम नीतीश को धन्यवाद दिया है। 


BPSC परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया गया है। कई अभ्यर्थियों को इसमें सफलता हाथ लगी है। भागलपुर जिले के नाथनगर की बिटिया भी इस परीक्षा में पास हो गयी है।  बुनकर की बेटी सना आलम ने बीपीएसी में परचम लहराकर इलाके नाम रोशन किया है। सना आलम नाथनगर नरगा के निवासी केबल ऑपरेटर नौशाद आलम की बेटी हैं। जो अभी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के रूप में पढ़ाती है।


सना की पूरी पढ़ाई भागलपुर में ही हुई है। सना बहन में अकेली है। सना का एक भाई है जो बहन की इस सफलता से फुले नहीं समा रहा है। बीपीएसी में सफलता का स्नेह सना अपने माता-पिता को दे रही है। सना ने बताया कि उसका चयन सफ्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। बुनकरों के साथ हर समाज के लोगों को बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का वह प्रयास करेगी। सना ने इस सफलता के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। 

भागलपुर की सना आलम बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, केबल ऑपरेटर की बिटिया ने पास की BPSC की परीक्षा, CM नीतीश को सना ने दिया धन्यवाद

भागलपुर की सना आलम बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, केबल ऑपरेटर की बिटिया ने पास की BPSC की परीक्षा, CM नीतीश को सना ने दिया धन्यवाद

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता