ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

भागलपुर के एक ज्वेलरी शॉप में कोलकाता के कारीगर की मौत, काम करने के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

BHAGALPUR: भागलपुर के एक ज्वेलरी शॉप में आभूषण बनाने के दौरान कारीगर की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके कुछ देर बाद दुकान में ही उसकी मौत हो गयी। कारीगर कोलकाता का रहने वाला था।

भागलपुर के एक ज्वेलरी शॉप में कोलकाता के कारीगर की मौत, काम करने के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के एक ज्वेलरी शॉप में आभूषण बनाने के दौरान कारीगर की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके कुछ देर बाद दुकान में ही उसकी मौत हो गयी। कारीगर कोलकाता का रहने वाला था। भागलपुर में एक वह एक आभूषण की दुकान पर काम करता था। 


भीषण गर्मी में दुकान के छज्जे पर काम करने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। भागलपुर के सोना पट्टी इलाके की यह घटना है जहां सोने के आभूषण की दुकान में कोलकाता का कारीगर पिंटू कुमार की मौत हो गई। 


मृतक पिंटू दो साल से भागलपुर में विकेश कुमार नामक व्यक्ति के दुकान में सोने के आभूषण बनाने का काम करता था। अहले सुबह आभूषण बनाने के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि उसकी अचानक तबीयत खराब हुई और वह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

टैग्स