ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

बेउर जेल का कुख्यात कैदी PMCH से फरार, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार; 8 सस्पेंड

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां बेउर जेल का कैदी देर रात पीएमसीएच से फरार हो गया। इस मामले को लेकर दो पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। व

बेउर जेल का कुख्यात कैदी PMCH से फरार, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार; 8 सस्पेंड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां बेउर जेल का कैदी देर रात पीएमसीएच से फरार हो गया। इस मामले को लेकर दो पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अस्पताल से लेकर शहर भर में देर रात छापेमारी चलती रही लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं हासिल हुआ।


मिली जानकारी के अनुसार,  सोना लूटकांड समेत लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई मामलों का आरोपित प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत कुमार देर रात पीएमसीएच से फरार हो गया। उसे बेउर जेल से उपचार के लिए पीएमसीएच भेजा गया था। इस मामले में सिपाही रंजन कुमार पासवान और हवलदार सुबोध पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


वहीं, कुल  मिलाकर आठ पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।छह अन्य में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रामलगन चौधरी एवं दिलीप कुमार, हवलदार गणेश मलिक तथा सिपाही रामराजी कुमार, अविनाश कुमार एवं नरेश कुमार शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अस्पताल से लेकर शहर भर में देर रात छापेमारी चलती रही लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं हासिल हुआ।


उधर, षड्यंत्र के तहत प्रिंस को भगाने की सूचना पर आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर के अधीक्षक विधुर कुमार ने वार्ड संख्या तीन के सेक्टर 21/22/23 में छापेमारी की। एक-एक पर्दे हटाकर कैदियों की जांच होती रही। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि एसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।