1st Bihar Published by: Updated Sun, 13 Dec 2020 09:16:09 AM IST
- फ़ोटो
BETTIAH: अपराधियों ने ईंट कारोबारी को गोली मार दिया. घटना के दौरान वह अपने घर लौट रहे थे. कारोबारी को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र डकही पुल के पास की हैं.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कारोबारी कमरूल होदा पर दो हमला हो चुका था. यह तीसरा हमला है. फिलहाल कारोबारी को बेतिया में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.
आपसी विवाद की आशंका
घटना के पीछे परिजनों ने आपसी विवाद का भी शक जताया है. घायल कारोबारी ने पुलिस को बताया कि वह बैसखवा चौक से चिमनी का कुछ सामान लेकर घर लौट रहे थे. इस दौरान ही पीछे से आ रहे दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. उसके बाद वह फरार हो गए. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे और हॉस्पिटल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.