1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 17, 2019, 12:01:58 PM
- फ़ोटो
BETTIAH: बेतिया गैंग रेप कांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. SDPO पंकज कुमार रावत ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. वहीं इस घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और उसके ड्राइवर की भी तलाश तेज कर दी गई है. वहीं ADG मुख्यालय ने कहा है कि इस मामले की स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी. गैंगरेप मामले की वैज्ञानिक तरीके से भी जांच की जा रही है. FSL की टीम ने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर जांच की साथ ही टीम ने पीड़ित से भी मुलाकात की. वहीं इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार को नोटिस भेजा है. साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मुद्दे पर संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस केस की जांच के लिए समिति का गठन किया है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वो पहले से एक पीड़िता है, और हमें पीड़िता की सुरक्षा को सुनिश्चित करनी होगी. https://www.youtube.com/watch?v=fa9GHopIvHs&feature=youtu.be