ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बेटे के कोरोना से मौत की आई खबर, परिवार में मातम, कुछ देर बाद जिंदा निकला बेटा

DESK : कोरोना पॉजिटिव युवक की मौते के बाद यूपी के संत कबीरनगर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है.<

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : कोरोना पॉजिटिव युवक की मौते के बाद यूपी के संत कबीरनगर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है.

बताया जाता है कि महुली थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था, जिसके बाद उसे बस्ती के कैली अस्पताल में  भर्ती कराया गया था. हुआ यूं कि युवक के पिता को फोन आया कि आपके बेटे की मौत हो गई है और कुछ देर बाद ही बेटे का सील पैक शव पिता के सामने पहुंचा. कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत पिता अपने एक और बेटे के साथ शव को लेकर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचा लेकिन शव को देखते ही उसे कुछ शक हुआ. इसके बाद पिता ने पुलिस को कहा कि यह शव उसके बेटे का नहीं लग रहा है.मृतक का चेहरा उसे दिखाया जाए. शव जलाने से पहले जैसे ही पिता ने मृतक बेटे का चेहरा देखा तो पिता और पुलिस के होश उड़ गए. क्योंकि मृतक उनका बेटा नहीं था, बल्कि वह दूसरे कोरोना मरीज का शव था. उधर घर में बेटे की मौत की ख़बर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा था. जिसके बाद आनन-फानन में शव को फिर वहां से ले जाया गया. 

बताया जाता है कि धर्मसिंहवां थाना इलाके का रहने वाला एक युवक कुछ दिन पहले ही मुंबई से बस्ती में आया था, और उसकी तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उसे भी बस्ती के कैली अस्पताल में इलाज चल रहा था और उसकी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई थी.  इस युवक की ही इलाज के दौरान मौत हुई थी. पर पुलिस और स्वास्थ्य  विभाग ने दूसरे युवक के परिजनों को मौत की सूचना दे दी. पता चलने पर मृतक के घर सूचना दी गई और फिर डेड बॉडी को ले जाया गया. इस बारे में स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि कंफ्यूजन हो गई थी, इसकी जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी.