ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बंगाल से पकड़ा गया बिहार का कुख्यात, 50 हजार के इनामी को STF ने दबोचा

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर 50 हजार के इ

बंगाल से पकड़ा गया बिहार का कुख्यात, 50 हजार के इनामी को STF ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर 50 हजार के इनामी अपराधी रोहित यादव को गिरफ्तार किया है। रोहित यादव को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।


दरअसल, बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मधुबनी का कुख्यात बदमाश रोहित यादव कोलकाता में छिपा हुआ है। प्राप्त सूचना के बाद एसटीएफ की स्पेशल टीम का गठन किया गया और टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर कुख्यात रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एसटीएफ की टीम ने 10 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। रोहित यादव लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।


बता दें कि बिहार पुलिस ने 9 गंभीर और अन्य आपराधिक मामलो में रोहित यादव को फरार घोषित कर रखा था। करीब 6 महीना पहले सरकार ने रोहित यादव की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से पुलिस सरगर्मी से रोहित को तलाश कर रही थी। इससे पहले पुलिस ने रोहित के घर की कुर्की जब्ती भी की थी लेकिन उसने पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया था।