1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 16, 2020, 3:33:05 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने आईडीबीआई बैंक से 6.50 लाख रुपए लूट लिया है. यह घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर का है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 7 नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े बैंक कर्मी को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. आईडीबीआई बैंक में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम बीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आईडीबीआई बैंक में की है.
कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है, वही इस घटना में रकम की अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कितना लूट हुई है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.