ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बेगूसराय में अकाउंटेंट गिरफ्तार, 39.48 लाख रुपये गबन करने का आरोप

BEGUSARAI : एमआरडी इण्टरमीडिएट कॉलेज मेघौल के गबन मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बेगूसराय पुलिस ने सहायक लेखापाल को गिरफ्तार कर लिया है. इसके ऊपर अन्य सहयोगियो

बेगूसराय में अकाउंटेंट गिरफ्तार, 39.48 लाख रुपये गबन करने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  एमआरडी इण्टरमीडिएट कॉलेज मेघौल के गबन मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बेगूसराय पुलिस ने सहायक लेखापाल को गिरफ्तार कर लिया है. इसके ऊपर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 39.48 लाख रुपये गबन करने का आरोप है. पुलिस गिरफ्तार असिस्टेंट अकाउंटेंट से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में पता लगा रही है.


एमआरडी इण्टरमीडिएट कॉलेज मेघौल के 39 लाख 48 हजार रुपये गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी को बसही गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.  मंझौल कोर्ट से खोदावंदपुर पुलिस कुर्की के लिए कोर्ट से इस्तेहार लेकर चिपकाने पहुंची थी. इस दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. खोदावंदपुर थाना में  दर्ज मामले के आरोपित पूर्व प्राचार्य प्रो एकनाथ पाठक एवं लेखापाल शंभू महतो अब भी फरार चल रहे हैं.


कॉलेज के गबन मामले में वर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो अशोक कुमार चौधरी के द्वारा खोदावंदपुर थाना में  22 नवंबर 2019 को एक नामजद प्राथमिकी कांड संख्या- 254/019 दर्ज करवाया गया था.  इसमें कॉलेज के तीन शिक्षकों को नामजद किया गया था.पुलिस अनुसंधान में आरोप सत्य पाये जाने के बाद न्यायालय के द्वारा इन तीनों के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट निर्गत है. इस मामले के अनुसंधानक पुलिस अधिकारी  कपिलदेव कुमार हैं. इस मामले में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया सहायक लेखापाल प्रो. शिवाज्ञा साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में मंझौल कोर्ट भेजा गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता