Hindi News / news / बेगूसराय बालिका गृह से 5 लड़की फरार, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय बालिका गृह से 5 लड़की फरार, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 09, 2019, 9:19:49 AM

बेगूसराय बालिका गृह से 5 लड़की फरार, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बालिका गृह से पांच लड़की फरार हो गई है. खबर के मुताबिक फरार हुए पांच लड़कियों में से चार लड़की को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है, जबकि एक लड़की का अभी पता नहीं चल पाया है. मामला रतनपुर थाना इलाके के निराला नगर की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है. वहीं इस घटना के बाद से अधिकारियों के बीच हडकंप मच गई है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट